उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील परिसर में गुरुवार को किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने मांग की कि 16 सितंबर 2026 को सड़क जाम करने के मामले में किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। धान खरीद केंद्रों के कांटे तत्काल संचालित किए जाएं और प्रति बीघा कम से कम 10 कुंतल धान का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। अमौली ब्लाक के चांदपुर गांव में करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी खाद की सोसाइटी को तत्काल चालू किया जाय।किसानों ने जंगली जानवरों और अन्ना पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए गौशालाओं को तत्काल संचालित कराने की मांग की। बिजली विभाग से घरेलू फीडर की आपूर्ति शाम पांच बजे से रात दस बजे तक बाधित न किए जाने की मांग की। सोसाइटियों में तत्काल डीएपी व अन्य उर्वरक उपलब्ध कराई जाए। सरकारी बीज भंडारों में किसानों का शोषण बंद हो बिंदकी मंडी में आढ़तियों द्वारा की जा रही दो प्रतिशत टीडीएस कटौती बंद कराई जाए। हरदौलीपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 62सी पर अंडरपास निर्माण कराया जाए। औंग कस्बे में मिथलेश कुमार के प्लॉट पर तीसरे व्यक्ति द्वारा कथित कब्जे को लेकर संबंधित दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी है। पुलिस और प्रशासन स्तर से मामले की जांच की जा रही है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

