उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सेमरा माना गांव में युवक मशीन से लकड़ी काट रहा था। तभी उसके हाथ से मशीन छिटक गई जिससे उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरा माना गांव निवासी धर्मपाल का 30 वर्षीय पुत्र गांव में ग्राइंगर मसीन से बाँस के टुकड़े कर रहा था। तभी उसके हाथ से मशीन छूट गई जिससे उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share