उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव के समीप आज सुबह खेत में धान की फसल काटते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज जर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी राम लाल की 40 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी आज सुबह गाँव के समीप स्थित खेत मे धान की फसल काट रही थी। इसी दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुयी तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने प्रेमा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

