उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र की असनी पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी को बीती रात बिस्तर सोते समय ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरन्त अपने थानां अध्यक्ष को घटना से अवगत कराते हुए उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र की असनी पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी दिपक पाल पुत्र बनसराज बीती रात पुलिस चौकी के कम्पाउंड में बने क्वाटर में अपने बिस्तर पर सो रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी साथियों को हुई तो तुरन्त थानां अध्यक्ष को घटना से अवगत कराया और दिपक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है वही आरक्षी के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है आरक्षी की स्थिति खतरे से बाहर है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

