उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा PET परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। आज दिनांक 15.10.2026 को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्र पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, फतेहपुर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share