उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला प्रभारी मत्स्य विभाग ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश में विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। वितीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश में विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के अंतर्गत महिला वर्ग में जनसामान्य को आनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल https://fisheries.up gov.in दिनांक 15-10-2026 से दिनांक 24-10-2026 तक खोला जा रहा है। उपरोक्त योजना के अंतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजना में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व में निरस्त आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share