उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों द्वारा विद्यालयों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना साइबर सेल में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा प्रमुख विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्कता तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा यूट्यूब के माध्यम से प्रातः 11:30 बजे प्रसारित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से सजीव प्रसारण कराकर विद्यार्थियों को साइबर विशेषज्ञ द्वारा दी गई। महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रमों में संबंधित थाना पुलिस, साइबर सेल में नियुक्त कर्मियों, चौकी एवं हल्का प्रभारियों तथा बीट आरक्षियों द्वारा सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिले की पुलिस की अपील किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

