उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के शुक्खा का पुरवा गाँव के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के अलादादपुर गांव निवासी राजु का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के शुक्खा का पुरवा गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामु वर्मा और पायलेट सतेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share