उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आगामी मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रान्तर्गत नौवस्ता घाट का निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर मूर्ति विसर्जन हेतु चिह्नित स्थल, आवागमन के मार्ग एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों को घाट पर समुचित बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, विसर्जन के दौरान भीड़ एवं यातायात का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर सम्पूर्ण कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी खागा व संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share