फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र में लखनऊ रोड पर स्थित असनी पुल के समीप आज सुबह लगभग 5 बजे एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहाँ दो भारी वाहनों के बीच हुई टक्कर से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह के वक्त तब हुआ जब फतेहपर व लखनऊ मार्ग पर चल रहे ट्रक (संख्या UP71 BT0562) और पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक (संख्या UP42 CT4881) के बीच आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के पिछले और अगले हिस्से को आंशिक रूप से क्षति पहुँची है। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने और समय रहते चालकों द्वारा नियंत्रण पाने के प्रयास के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरन्त पुलिस मौके पर पहुँचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई। मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस का बल तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुँच गया।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए तुरंत हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया जा रहा है ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित प्रशासन की सक्रियता के चलते वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रहा है और वाहन बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ला एंड ऑर्डर (कानून-व्यवस्था) से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। पुलिस आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाई में जुटी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

