उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर में आस्था, संस्कृति और नारी शक्ति के रंगों से सजी एक यादगार शाम का नजारा एक प्राइवेट स्कूल में देखने को मिला। थंडर इंस्टीट्यूट, सारथी टीम और चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य नवरात्र उत्सव एवं डांडिया रास में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। माँ दुर्गा की आराधना, गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के परिवार की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पौत्रवधू ज्योति शास्त्री, विभाकर शास्त्री और बिराज शास्त्री उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई।विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह,विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी संगीता यादव, उपनिरीक्षक व मिशन शक्ति से जुड़ी आशा पांडे और मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार मौजूद रहीं। समाजसेवी व कार्यक्रम के प्रायोजक संजय पांडे का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।आयोजन में इनका रहा विशेष सहयोग,चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव और प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी, अमित मिश्रा ‘नीटू’ और समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। थंडर इंस्टीट्यूट के दिव्यांश साहू ‘ध्रुव’ और निखार की निदेशक डॉ. माधुरी साहू ने समन्वय और संचालन में अहम भूमिका निभाई।सारथी टीम की सखियों का सराहनीय योगदान,कार्यक्रम की सफलता में सारथी टीम की सदस्याओं ललिता रस्तोगी, रीता सिंह तोमर, कविता रस्तोगी, छाया पांडे, अंजू त्रिपाठी, अंजू वर्मा, वंदना द्विवेदी, नमिता सिंह, साधना चौरसिया, नेहा साहू, नंदिनी शर्मा, नीलम श्रीवास्तव और डॉ. हरितिमा गुप्ता सहित अन्य सखियों का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।जीवंत दुर्गा स्वरूप बना आकर्षण का केंद्र
समारोह का विशेष आकर्षण एक बालिका को माँ दुर्गा के जीवंत स्वरूप में सजाकर प्रस्तुत करना रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस श्रृंगार में माही ब्यूटी पार्लर का सहयोग रहा। भव्य महाआरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उसके बाद गरबा-डांडिया ने उत्साह का संचार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share