उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में उनके वैज्ञानिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉ. अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। वे भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, मिसाइल तकनीक के जनक और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के नाम से जाना जाता है।उन्होंने बताया कि ISRO में रहते हुए डॉ. कलाम ने भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान SLV-III के विकास का नेतृत्व किया, जिसके माध्यम से 1980 में रोहिणी उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अशोक पटेल, रीता प्रजापति, डॉ. राम नरेश पटेल, डीजी कुशवाहा, मोइन खान, महफूज खान, परवेज आलम, सुहैल खान, रईस खान, इंदल सिंह, नागेंद्र यादव, रत्नेश रत्ना, विमलेश पटेल, मोबिन खान, मुनेश तिवारी, कामता प्रसाद, ब्रजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, दिनेश* आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share