Spread the love

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक बाप ने ही अपनी 15 वर्षीय बेटी की गला काट कर निर्मम हत्या कर दिया। बाप ने इस घटना को अपने ही घर में अंजाम दिया। अपनी बेटी का आरी से गला काटकर हत्यारे पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस के आने का घर पर इंतेज़ार करता रहा। मौके पर पहुँची पुलिस ने हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। बेटी के कातिल पिता से पूछताछ में जुटी गई है।

By