उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के नसराम गाँव निवासी राकेश कुमार का 25 वर्षीय पुत्र मनीष और गाँव निवासी 24 वर्षीय आकाश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब उनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुधवां गांव की मोड के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रसुनेन्द्र व पायलेट विशाल ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

