उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, ए.एस. इंटर कॉलेज, निरंकारी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहें तथा परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से की जाए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान सतर्कता बनाए रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share