उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पहुंची भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संविधान बचाओ यात्रा। भीम आर्मी ने रोड पर वाहनों में सवार होकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्सन किया। वही जुलूस को रोकर मीडिया ने भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नोडियाल से बात की तो उनका कहना था।

कि यह संविधान बचाओ यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर चल रही है। अभी उत्तर प्रदेश में है उसके बाद देश स्तर पर चलाया जाएगा। संविधान बचाओ यात्रा के द्वारा दलितों के, मुस्लिमो के, पिछडो के आरक्षण और ज़मीनो के लाभ नही दे पा रही है सरकार आरक्षण को सारी कम्पनियो को बेचकर बिल्कुल आरक्षण को समाप्त कर दिया है।

और दूसरा मुद्दा जो पूर्व की सरकार ने हम लोगो को ज़मीने दी थी वह वापस ले लिया है। इस लिए दलित, मुस्लिम, पिछड़े लोग सब मिलकर इस आंदोलन को देश मे आगे बढ़ा रहे है। और जब तक सरकार हमारी माँगो को नही मानेगी तब तक यह आंदोलन पूरे देश मे चलता रहेगा।

अभी यह आंदोलन उत्तर प्रदेश में चल रहा है इसके बाद यह देश के सभी प्रदेशो में राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। उसके बाद भी अगर सरकार नही मानी तो संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना प्रदर्सन किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share