उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के धरमदारपुर मजरे रामपुर गाँव में संदिग्ध परिस्थितियो में 20 वर्षीय युवती ने घर के अन्दर अपने ही दुपट्टें से दरवाजे की कुण्डी में फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार धरमदासपुर मजरा रामपुर गांव निवासी मैकू की पुत्री पुष्पा देवी ने घर के अन्दर अपने ही दुपटटे से कुण्डी में फंदा लगा फासी मे लटक गयी। परिजनो को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका के पिता मैकू ने बताया कि अपैल 2022 में पुत्री गोद भराई का कार्यक्रम हो चुका था 2023 में उसकी शादी होनी थी लेकिन तारीख नही रखी गयी थी। उसने बताया कि उसने आत्म हत्या क्यो कर ली इसके बारे में कोई जानकारी नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share