उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मितैईयापुर गाँव में खेत से घर वापस आ रही 40 वर्षीय महिला को सडक पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया और उसी पर पलट गया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मितैइयापुर गांव निवासी रामप्रकाश की पत्नी रामप्यारी खेत से घर आ रही थी जब वह सडक पार करने लगी इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया और अनियत्रित होकर महिला के उपर जा पलटा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हेा गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव केा अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share