उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के खंभापुर के समीप दोपहर ट्रक की चपेट में आकर 39 वर्षीय स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर निवासी राम सिंह यादव का पुत्र सुरेश कुमार यादव आज दोपहर स्कूटी लेकर राधानगर जा रहा था। जब वह खंभापुर के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share