उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव में बीती रात महिला अपने घर में गैस चुल्हे में खाना बना रही थी तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में पति-पत्नी व उसका पुत्र तीनो झुलस गए। जिसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो तुरंत आग को काबू कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र को रेफर कर पति-पत्नी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव निवासी मलखान की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी बीती रात घर में गैस चुल्हे में खाना बना रही थी।

तभी उसके कपड़ों में आग लग गई आग लगने की जानकारी उसके 45 वर्षीय पति मलखान और 20 वर्षीय पुत्र अंकुश को हुई तो तुरंत दोनों आग बुझाने पहुंचे और आग की चपेट में आकर तीनों झुलस गए। चीख पुकार की आवाज़ें सुनकर पड़ोसियों ने आग को काबु कर सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पुत्र अंकुश की हालत गम्भीर देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर पति-पत्नी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। वही परिजन पुत्र को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज करवा रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
