उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव के समीप ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे किशोर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दसौली गांव निवासी धनीराम का 15 वर्षीय पुत्र शिवम साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप ट्रैक्टर से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share