उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी शादी समारोह से लौट रही महिला से हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता व लूटे गए आभूषण खरीदने वाले सहित कुल 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर पीली धातु का गले का हार, सफेद धातु की कमर की हाफ पेटी, ₹20,000/- नकद व 07 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मागलिक द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। दिनांक 22.11.2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे वादिनी अंजना देवी पत्नी किशन चन्द्र निवासी ग्राम पाण्डेयपुर मजरे जाफराबाद, थाना बिन्दकी अपने रिश्तेदार जीत बहादुर पुत्र देवीशंकर निवासी ग्राम कोरड्यां, थाना बिन्दकी के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर ग्राम जाफराबाद में आयोजित शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में ग्राम जाफराबाद से लगभग 01 किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर छिपे हुए 04 अज्ञात व्यक्तियों ने हाथ में डंडा लेकर अचानक मोटर साइकिल रोक ली तथा वादिनी को घेरकर सड़क किनारे खेत में गिरा दिया और पन्नी में डिब्बे के अंदर रखे उनके जेवरात छीनकर मोटर साइकिल से पाण्डेयपुर की ओर फरार हो गए। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 23.11.2026 को थाना बिन्दकी पर मु0अ0सं0 404/2026 धारा 309 (4)/126 (2)/3(5) बीएनएस बनाम जीत बहादुर (संदिग्ध) व 04 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बिन्दकी पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के शीघ्र खुलासा हेतु लगातार सुरागरसी व पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 24.11.2026 को बिन्दकी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सटीक सूचना पर महरहा चौराहे के पास जनता बाईपास रोड के किनारे से घेराबंदी कर मुख्य साजिशकर्ता जीत बहादुर तथा उसके 05 साथियों (देवाशीष उर्फ देवा, दुर्गेश उर्फ लाल, सत्यम, नीलू कुमार एवं ज्ञान प्रकाश) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई सफेद धातु की कमर की हाफ पेटी को बिन्दकी सर्राफा बाजार स्थित सुनार जय सोनी की दुकान से बरामद किया गया (जहां आरोपी दुर्गेश उर्फ लाल ने अपनी मां की बीमारी के इलाज की जरूरत बताकर ₹18,000/- में गिरवी रखकर ₹6,000/- ऑनलाइन प्राप्त किए थे; सुनार द्वारा सद्भावनापूर्वक कार्य किया जाना पाया गया)। इसके उपरांत अभियुक्त देवा की निशानदेही पर कस्बा जहानाबाद के पास रोड के किनारे से अभियुक्त आदित्य सोनकर को गिरफ्तार कर उसकी जामा तलाशी से पहने हुए पैंट की दाहिनी जेब से सफेद कागज में लिपटा हुआ 01 अदद पीली धातु का गले का हार बरामद किया गया। विवेचना व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 310 व 317(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा धारा 309 (4) बीएनएस का लोप करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही धारा 310/317(3)/126(2)/3 (5) बीएनएस के अंतर्गत की जा रही है। आज दिनांक 25.11.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वही अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया 22 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना बिंदकी पुलिस को एक महिला के साथ ज्वेलरी लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के आधार पर थाना बिंदकी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की पीड़िता अंजना देवी, निवासी जाफराबाद, बिंदकी हैं। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़िता के रिश्तेदार जीत बहादुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। प्रकरण में घटना में शामिल कुल छह अभियुक्तों तथा लूटा गया सोने का हार खरीदने वाले एक अन्य अभियुक्त आदित्य सोनकर सहित कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई समस्त सोने एवं चांदी की ज्वेलरी तथा ₹20,000 नकद बरामद किए गए हैं। सभी सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share