उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के कस्बे के चौराहे के समीप बाइक ताँगे से टकरा कर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के हनवां गाँव निवासी कधइया लाल का 25 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार व गाँव निवासी सोहन लाल का 18 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध दोनों एक ही बाइक पर सवार हो कर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक गाजीपुर कस्बे के चौराहे के समीप पहुंची तभी ताँगे से टकराकर बाइक रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share