उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव में शाम शौंचक्रिया कर घर वापस आ रहा 32 वर्षीय युवक विद्युत पोल लगे सपोट तार में आ रहे करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर गांव निवासी रतिलाल का पुत्र रमेश कल शाम जंगल शौंचक्रिया के लिये गया था वापस लौटते समय जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी ट्रान्सफार्मर के पास लगे विद्युत पोल पर सपोटिंग तार में आ रहे करंट की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!