उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के दक्षिणी शांतीनगर निवासी शिव भवन का पुत्र बसंत उर्फ प्रफुल्ल चंद्र आज सुबह किसी काम से जा रहा था। जब वह दुर्गा मंदिर के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा उसी बीच तेज रफ्तार आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share