उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों के दौरान महिला समेत तीन लोग घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गांव निवासी दशरथ का 25 वर्षीय पुत्र विनय शर्मा बाइक से शहर आ रहा था। जब वह एनएच-2 पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपालनगर निवासी बुल्लू का 41 वर्षीय पुत्र राम बाबू व स्वाती पत्नी राम बाबू 40 सड़क हादसे में घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने विनय शर्मा की हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!