उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु निर्वाचन से संबंधित कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2023 को सम्पन्न कराने के लिए लगाए गए अधिकारी अपने दायित्यों का निर्वाहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पूरी जिम्मेदारी के साथ करे।

उन्होंने कहा कि जनपद में 14 मतदान केन्द्रों के लिए जो पोलिंग पार्टीयो/सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि का प्रशिक्षण पीपीटी तैयार करते हुए जल्द से जल्द कराया जाय। मतदान सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार रिजर्व में भी रखा जाय। और निर्वाचन से सम्बंधित लेखन सामग्री की खरीद संम्बंधी सभी प्रक्रियाए जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाय। मतपत्र को कोषागार के डबल लाक में रखा जाय। उप जिलाधिकारी अपने बूथो का पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर लिया जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार, अपर उप जिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा, मुख्य कोषाधिकारी विमलेश कुमार यादव, तहसीलदार बिन्दकी, जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आर0एस0 गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा, एस0ओ0सी0 चकबंदी, डीसी मनरेगा, एआर को-ऑपरेटिव, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!