उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी तहसील के नवीन मंडी धान क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी श्रुति ने औचक निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि कृषको के धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी। धान के ढेर से नमी मापक यंत्र द्वारा धान के नमी की जांच अपने सामने करवायी और किसान अमर सिंह निवासी सहबाजपुर से धान विक्रय के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीद में बिचौलिया पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्यवाई की जाएगी। धान क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान उठान के लिए 06 राईस मिल सम्बद्ध की गयी है, के रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही कहा कि धान उठान की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए।

धान खरीद की सभी प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा, धान क्रय केन्द्र प्रभारी, जिला सूचना अधिकारी आर0 एस0 वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!