उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एलई गाँव के समीप चलती बाइक से गिरकर 23 वर्षीय युवती गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उकाथू गांव निवासी विकास की पत्नी सीमा अपने देवर के साथ बाइक द्वारा मायके जा रही थी।

जैसे ही यह लोग ऐलई गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक चलती बाइक से महिला गिर गई और बुरी तरह घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!