उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में एक अधेड़ का संदिग्ध अवस्था फाँसी के फंदे पर शव लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जाँच में जुट गई है। मृतक के भाई विजय शंकर के बताया 40 वर्षीय रवि शंकर उर्फ बुद्धा मौर्य की पत्नी शादी के 4 साल बाद उसको छोड़ कर चली गई थी। 15 वर्षो से मृतक गाजीपर थाना क्षेत्र के मनीपुर गाँव निवासी रामु के यहाँ रहे रहा था। हमारे भाई रवि शंकर की हत्या रामु व उसके दो भाइयों ने मिलकर की है। और उसके शव को फाँसी के फंदे पर टांग दिया है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!