उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नहर कॉलोनी परिसर में आहूत हुई जिसमें संगठन मजबूती को लेकर संगठन का विस्तार करते हुए कई लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। तत्पश्चात पंचायत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नहर कॉलोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन की आहूत बैठक में सर्वसम्मति से अजीम सिद्दीकी को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अखिलेश सिंह को खागा तहसील उपाध्यक्ष, धर्म सिंह को ऐराया ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप सिंह पटेल धाता ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र पटेल को विजयीपुर ब्लाक अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार तिवारी को तहसील खागा अध्यक्ष, रामसरन पटेल को तहसील महासचिव खागा, विजयपाल पासवान को ब्लॉक उपाध्यक्ष ऐराया, सोनू कुर्मी को ब्लॉक अध्यक्ष भिठौरा, सुनील कुमार पासवान को युवा ब्लॉक अध्यक्ष तेलियानी, विकास गौतम को ब्लाक महासचिव तेलियानी, कैलाश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष तेलियानी, रमेश पटेल को तहसील उपाध्यक्ष सदर, दीपक पटेल युवा अध्यक्ष तेलियानी व जय सिंह यादव को जिला सचिव फतेहपुर नियुक्त किया गया। तत्पश्चात बैठक के दौरान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में 31 जुलाई को तहसील स्तर पर चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक में स्थानों का भी चयन किया गया जिसके तहत सदर तहसील के बैरमपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार बिंदकी तहसील गेट के सामने तथा खागा तहसील में पनिया बाबा के पास चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा 18 अगस्त को नहर में पानी, जर्जर विद्युत व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर मलवा में महापंचायत आहूत की जाएगी। बैठक के दौरान खखरेरू पावर हाउस के लिए 33000 केवीए की विद्युत लाइन खड़ी होने के बावजूद चालू ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से वीरेंद्र पटेल, अशोक उत्तम, रामसहाय पटेल, नवल पटेल, दिनेश शुक्ला, कप्तान सिंह यादव, यदुनंदन आर्य, मुन्ना शेख, अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार द्विवेदी, ममता गुप्ता, रूआब अहमद आदि मौजूद रहे।

By

Share
Share
error: Content is protected !!