उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जन शिक्षण संस्थान फतेहपुर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से दिनांक 23 जुलाई 2022 को जनपद के हुसैनगंज कस्बे में संचालित प्रशिक्षण केन्द्र में स्वच्छता पखवाडे के अर्न्तगत लाभार्थियों एवं ग्रामीणों के मध्य जल प्रबन्धन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी कैलाश सिंह ने ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को जल संरक्षण एवं जल प्रबन्धन के विषय में विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि प्रकार से हम अपने भूमिगत जल के स्तर को घटने से रोकने के लिए क्या-क्या उपाय कर सकते है के बारे में बताया साथ ही साथ जल प्रदूषित होने से किस प्रकार से बचाया जा सकता है, यह भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में हुसैनगंज के ग्रामीणों क सराहनीय योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के कम्प्यूटर सहायक श्री चन्द्रशेखर का भी योगदान रहा।

By

Share
Share
error: Content is protected !!