उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में कमरे के अन्दर फांसी पर लटका हुआ शव मिला। इसकी ख़बर जैसे ही गांव वालों की लगी तो मानो पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन लोगों ने इसकी ख़बर परिजनों सहित पुलिस को भी दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

आपको बताते चले कि मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा ग्रामसभा के मजरे सलेमपुर गाँव का है। जहां बिन्दा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय धूनी यादव निवासी पहाड़पुर(सुल्तानपुर घोष) ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि हमने बीते दो साल पहले अपनी लड़की सोनी देवी(उम्र 25 वर्ष) की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ थाना क्षेत्र के ही सलेमपुर (मंडवा) गांव के रहने वाले रामचंद्र के लड़के राजा यादव से किया था। अपने हैसियत के हिसाब से पूरा दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल वाले कम दहेज की वजह से हमारी लड़की से खुश नहीं थे। आए दिन कम दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे।

आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे सो रही हमारी लड़की का मौके का फायदा उठाकर पति राजा यादव, सास जगदेई व ननद मोनी ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर शव को फाँसी के फंदे पर लटका दिया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया मामला संदिग्ध है। हत्या है या फिर आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। हालांकि परिजनों की तहरीर के आधार पर पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच भी की जाएगी।

By

Share
Share
error: Content is protected !!