उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सवंत गाँव मे कल एक कच्चे मकान की दिवार गिर गई। दिवार के मलवे में दबकर गृहस्वामी घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। कोतवाली क्षेत्र के सवंत गाँव निवासी स्व.बुद्धू का 60 वर्षीय पुत्र राम सजीवन कल शाम को अपने घर पर बैठा था। तभी अचानक उसके घर की कच्ची दिवार भरभरा कर गिर गई। और दिवार के मलवे में राम सजीवन दब गया।

ग्रामीणों को जानकारी हुई तो तुरन्त सभी ने दौड़कर दिवार के मलवे में दबे राम सजीवन को बाहर निकाला। दिवार के मलवे में दबने से वह घायल हो गया था। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!