उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50 वा जन्मदिन राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में बड़ी सादगी के साथ लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। कुंडा नगर के नरसिंहगढ़ स्थित काका मार्केट के सपा कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष राम अवघ यादव काका की अगुवाई में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। काका ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश ही नहीं देश के करोड़ों भारत वासियों के आस्था व विश्वास के एक जन नायक है। समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में जो ऐतिहासिक काम कर दिया है। वर्तमान भाजपा की सरकार उस ऊंचाई को छूने में हांफ रही है। प्रदेश की जनता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश जी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। क्योंकि जन कल्याण सिर्फ सपा में ही है। इसीलिए जन्मदिवस को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राम अवध यादव काका के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नोखे लाल यादव, अखिलेश यादव एडवोकेट इमरान खान राजू मिस्त्री शिवलाल छवि मिश्रा कल्लू विश्वकर्मा आलोक कुमार तुलसीराम अंकित यादव प्रदीप सिंह हेमराज सरोज संजय गुप्ता जगदीश सरोज विमलेश यादव गुरुजी समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!