G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने धार्मिक नगरी मानिकपुर स्थित पतित पावनी मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन तट शाहाबाद घाट पर पहुंचकर हर हर गंगे जय मां गंगे के जयकारे के साथ डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। तत्पश्चात सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम पहुंचकर भक्तों ने माथा टेका तथा अपने व परिजनों के लिए मंगलमय की कामना की। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु व शिष्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण दिन होता है। जहां गुरु और शिष्य के संबंधों पर दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव दिखाते हैं।

शिष्यों ने अपने गुरुजनों की व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से माल्यार्पण करते हुए चरण बंदना की तथा उपहार स्वरूप अपनी अपनी क्षमता के अनुसार द्रव्य वह वस्तु का उपहार देकर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति धाम मनगढ़ में हजारों की संख्या में पहुंचे देशी-विदेशी सत्संगियो ने जगद्गुरु कृपालुजी महाराज जी के मंदिर पहुंचकर उनकी भव्य प्रतिमा का दिव्य दर्शन करते हुए चरण वंदना की तथा उपहार देकर आशीर्वाद की कामना की।

भक्ति धाम मनगढ़ में मेले जैसी स्थिति रही, जहां आश्रम के स्वयंसेवकों व पुलिस प्रशासन ने सकुशल व्यवस्था संचालन में सहयोग किया। गुरु पूर्णिमा पर मानिकपुर के अलावा कालाकाकर घाट, गोतनी घाट, करेंटी घाट, बाबा हौदेश्वर नाथ घाट, जहानाबाद घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर घाटों पर बने देवी-देवताओं के मंदिरों पर माथा टेका तथा मनोवांछित फल प्राप्त करने की कामना की।: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share