उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के गोदरौली गांव के समीप एनएच 2 पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस सरकारी एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटया गांव निवासी ओमप्रकाश का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र अपनी ससुराल आ रहा था। जब वह औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के समीप एनएच 2 पर पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!