उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प के समीप एनएच 2 पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल होने के बाद अचेत हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों नें सरकारी एम्बुलेन्स को दी मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को अचेत अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के शिरशी गाँव निवासी राम बाबू का 30 व वर्षीय पुत्र प्रिंस किसी काम से बाइक द्वारा थरियांव थानां क्षेत्र गया था।

वहाँ से वापस आते समय जैसे ही वह कस्बे से थोड़ी दूर आगे बढ़ा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और वह एनएच 2 पर पेट्रोल पम्प के समीप रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के एम टी रामानंद घायल को अचेत अवस्था मे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अचेत अवस्था मे घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!