उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में मंदिर से आरती कर वापस घर जा रहे भक्त को बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे भक्त रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी स्वर्गीय बुद्धा का 67 वर्षीय पुत्र बृजलाल रोज की भांति आज भी बजरंगबली के मंदिर में आरती कर जब घर जाने के लिए मंदिर से बाहर निकला तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृजलाल रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!