उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर मजरे रामपुर खुराना गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर मजरे रामपुर खुराना गांव निवासी सूरज बली की 50 वर्षीय पत्नी राम दुलारी बीती शाम गाँव के समीप रेलवे लाइन के पार खेतों में धान लगाकर घर वापस जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी ट्रेन आने से वह ट्रेन की चपेट मे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!