उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधानसभा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने प्रदेश में सूखा व बाढ़ से प्रदेशवासियों को हो रही दिक्कतों पर जोरदार ढंग से अपने विचार सदन में रखे। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को कृषि, बिजली, पर्यावरण व सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सूखा और बाढ़ से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यक हैं। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कुंडा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर रजबहा व हीरागंज रजबहा के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसने किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सदन में संबंधित मंत्रीगण द्वारा गलत सूचना दी जा रही है।

उन्होंने विधायकों को नवीन इंडिया मार्का हैंडपंप व उनके रिबोर के लिए अलग से निधि की व्यवस्था की मांग की। वृक्षारोपण के बढ़ावे के साथ ही उनकी देखरेख एवं सुरक्षा की भी सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की जाए, तभी असल में वृक्षारोपण का असल अर्थ संभव होगा। उन्होंने विद्युत विभाग से जले ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र बदलने की व्यवस्था व उनके अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विजिलेंस टीम द्वारा किसानों व ग्रामीणों के लगातार शोषण व हो रही धनउगाही पर तत्काल रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाई हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिए जाने व यूकेलिप्टस के वृक्षों पर रोक लगाने की भी मांग की है।: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट
