G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनई गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक चालक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुँवरपुर गाँव निवासी कमलेश का 20 वर्षीय पुत्र संदीप जो फल और सब्जी का विक्रेता था। आज सुबह वह बाइक पर सवार होकर 7:00 बजे बिंदकी शेब और केला लेने जा रहा था। जैसे ही वह पनई गाँव के समीप पहुंचा तभी कोई अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मरता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते संदीप की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share