उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में एक पुराने मकान की पक्की छत अचानक गिर गई। जिसमें छत के नीचे मौजूद दादी पोता छत के मलवे में दब गए। तुरन्त मोहल्ले वासियो ने मलवे में दबे दादी पोते को बाहर निकाला मलवे में दबने से दोनों घायल हो गए। पोते को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जबकि दादी को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी वकील अहमद पुत्र स्व. खलील अहमद के पुराने पक्के मकान की छत अचानक गिर गई।

जिसमें छत के नीचे मौजूद स्व. खलील अहमद की 65 वर्षीय पत्नी मदीना बेगम और वकील अहमद का 13 वर्षीय पुत्र मो० अरहान छत के मलवे में दब गए। तुरन्त मोहल्ले वासियो ने मलवे में दबे दादी पोते को बाहर निकाला मलवे में दबने से दोनों घायल हो गए थे। पोते मो० अरहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जबकि दादी मदीना बेगम गम्भीर रूप से घायल थी उनको राम सनेही नर्सिंग होम इलाज करने ले गए। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल पोते को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By