उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना हुसैनगंज में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया एवं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है। साथ ही थाना समाधान दिवस के रजिस्टरों गहनता से अवलोकन कर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना थरियांव व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने थानों पर जन समस्याओं को सुन आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। थाना समाधान दिवस में कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए , जिसमें 73 राजस्व से सम्बन्धित, 29 पुलिस से सम्बन्धित, राजस्व से सम्बन्धित 04 व पुलिस से सम्बन्धित कुल 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष में कार्यवाई नियमानुसार प्रचलित है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!