उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गाँव के समीप दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गांव निवासी रमेश का 23 वर्षी पुत्र करन जो मुरादीपुर चौराहे पर बाइक मैकेनिक की दुकान किए हुए हैं। आज दोपहर दुकान से बाइक द्वारा घर खाना खाने जा रहा था।

तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां करन की हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दूसरे बाइक चालक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर करन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!