उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के पौली गाँव में अपने घर की छत पर सूखने के लिए डाले गए अनाज की रखवाली करते समय बन्दरो के झुंड ने एक बृद्ध पर जान लेवा हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको तुरन्त परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पौली गांव निवासी स्व.जाफर अली का 65 वर्षीय पुत्र असगर अली ने आज अपने घर की छत पर अनाज सूखने के लिए डाला था। उसी की देख रेख करने वह छत पर गया था कि तभी लगभग दो दर्जन बन्दरो का एक झुंड आ गया। असगर अली कुछ समझ पाता उससे पहले ही बन्दरो ने हमला कर उसको गिरा कर नोचने लगे।
असगर अली के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर परिजन डंडा लेकर दौड़े और बन्दरो को भगाया। बन्दरो के हमले से घायल असगर अली को छत से नीचे लेकर आये। और तुरन्त उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
