उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र की आलमपुर गांव के समीप खेतों में काम करने गई महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी स्वर्गीय रमाकांत की 54 वर्षीय पत्नी आशा देवी अपने खेतों में काम करने गई थी। खेत में लगे बिजली के खंभे आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!