G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा ओवर ब्रिज एनएच-2 में रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं नाती व नातिन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां दोनों भाई-बहन की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के मुकेश्वरपुर डेरापुर निवासी स्व. गुरूशरण शर्मा का पुत्र अशोक कुमार शर्मा अपनी 18 वर्षीय नातिन पूनम शर्मा व 14 वर्षीय नाती अभिषेक के साथ बाइक से शहर किसी काम से आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही यह लोग चौडगरा ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अशोक कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share