उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप चार पहिया की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अधारपुर गांव निवासी कैलाश अपनी 62 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बाइक पर सवार कर घर से कहीं जा रहा था। जब वह लखनऊ बाईपास के समीप पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!