G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गाँव खेरेश्वर हाईवे स्थित गांव ताजपुर रसूलपुर के समीप टायर पंचर होने से डिवाइडर पर चढता हुआ दूध से भरा टैंकर रोड पर पलट गया। इसमें चालक चोटिल हो गया, मगर किसी प्रकार गाड़ी उठाने के लिए क्रेन लेने चला गया। तभी ताजपुर रसूलपुर के बूढे, बच्चे, महिला सभी लोग किसी के हाथ में दो-दो डिब्बे तो किसी के हाथ में बाल्टी और परात और किसी किसी ने तो बोतलें ताने टैंकर में से हजारों लीटर दूध भर ले गये। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर और भीड़ को तितर-बितर किया। मगर जब तक ग्रामीणों ने टैंकर का ढककन ढीला करके टैंकर को हल्का कर दिया।

By

Share
Share